फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब दक्षिणांचल के खेताें की भी होगी नहर से सिंचाई, लबालब रहेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के दक्षिणांचल में भी किसानों के खेतों की सिंचाई नहर से होगी। निर्बाध सिंचाई व्यवस्था के लिए चौधरी चरण सिंह गोला पंप नहर का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। 22.29 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का दो-तिहाई कार्य पूरा हो चुका है। इसे मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके आधुनिकीकरण से अब टेल तक लबालब पानी पहुंचेगा। गोला और बांसगांव के करीब 50 हजार किसानों के 13 हजार हेक्टेयर खेतों की सिंचाई हो सकेगी।
विज्ञापन


1957 में गोला पंप नहर बनी थी। जरूरत के हिसाब से इसके विद्युत सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाई नहीं गई और पंप भी पुराने हो गए। इससे सिंचाई की क्षमता कम होती गई। अब पंप नहर की आधुनिकीकरण की परियोजना में सब स्टेशन को 33/3.3 केवी से बढ़ाकर 33/11 केवी किया जा रहा है। इससे वोल्टेज की समस्या का समाधान हो जाएगा और पंप के संचालन में कोई बाधा नहीं आएगी।
सब स्टेशन की क्षमता उन्नयन के अनुरूप ही एचटी और एलटी ट्रांसफार्मर का अपग्रेडेशन भी किया जा रहा है। इसके अलावा 60 क्यूसेक क्षमता के पांच होरिजेंटल स्प्लिट केसिंग ज्योति मेक पंप को बदलने का कार्य भी होगा। आधुनिकीकरण की परियोजना में 250 किलोवाट 3.3 केवी पांच एचटी मोटर को 250 किलोवाट 11 केवी के एचटी मोटर में बदला जाएगा। साथ ही मड पंप, डिवाटरिंग पंप को भी बदलकर नया लगाया जाएगा। इस कार्य से पानी का डिस्चार्ज बढ़ेगा और नहर के टेल तक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन





गोला पंप नहर के आधुनिकीकरण परियोजना के तहत भौतिक प्रगति 68 प्रतिशत है। इसे मार्च 2027 तक शत-प्रतिशत पूर्ण कर लेने का लक्ष्य है। पंप नहर के सब स्टेशन और मशीनों के अपग्रेड होने से रबी और खरीफ दोनों फसलों के दौरान समय पर पानी मिल सकेगा, जिससे पैदावार में उल्लेखनीय वृद्धि संभव होगी।
विज्ञापन

-विश्वनाथ शुक्ला, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग (सरयू कैनाल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें