फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मोहद्दीपुर बिजलीघर की बढ़ाई जाएगी क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
-63 एमवीए ट्रांसफाॅर्मर के साथ ही अतिरिक्त बज भी लगाया जाएगा
विज्ञापन

-करीब सात करोड़ की लागत से होगा क्षमता वृद्धि और अतिरिक्त बज का कार्य
-लगभग 40 हजार उपभोक्ताओं को होगा फायदा

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। बिजली निगम की ओर से मोहद्दीपुर 132 केवी बिजलीघर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इससे लगभग 40 हजार के आसपास उपभोक्ताओं को फायदा होगा। इसमें 63 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर के साथ ही अतिरिक्त बज भी लगाया जाएगा। इस कार्य में लगभग सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे बिजलीघर का लोड भी कम होगा।

बताया जा रहा है कि मोहद्दीपुर बिजलीघर से रेलवे, एयरफोर्स, जीआरडी, कोर्ट, सदर अस्पताल, एम्स और सहारा के साथ ही अन्य उपकेंद्रों को बिजली दी जाती है। वर्तमान में बिजलीघर में एक 63 और एक 40 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर से बिजली दी रही है। हालांकि गर्मी के दिनों में बिजली की मांग बढ़ती है, इसके साथ ही शहर के तेजी से हो रहे विकास के साथ ही बिजली की मांग भी बढ़ रही है, जिसको देखते हुए बिजली निगम ने बिजलीघर की क्षमता वृद्धि का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां 63 एमवीए का एक अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाने के साथ ही अतिरिक्त बज भी लगाया जाएगा। बिजलीघर में बज लगने से भविष्य में बिजलीघर में सुदृढ़ीकरण के दौरान भी निर्बाध बिजली दी जा सकेगी। बिजली निगम के अभियंताओं का कहना है कि क्षमता वृद्धि होने से अन्य फीडर भी स्थापित किए जा सकेंगे। साथ ही उपकेंद्रों के लिए अतिरिक्त लाइन बना कर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली दी जा सकेगी।

कोट
मोहद्दीपुर 132 केवी बिजलीघर की क्षमता वृद्धि के लिए लिए मुख्यालय से निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसके लिए टेक्निकल इवैलुएशन किया जा रहा है।
-पुनीत गुप्ता, मुख्य अभियंता, पारेषण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें