फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हॉस्टलों में चलेगा डेंगू मुक्त अभियान, जुलाई भर होगी सफाई

Sat, 04 Jul 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए जुलाई माह में हॉस्टलों में विशेष डेंगू मुक्त अभियान चलाया जाएगा। पूरे महीने सफाई अभियान चलेगा। अभियान की शुरुआत बीआरडी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टलों से होगी। इसके बाद एम्स गोरखपुर, महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय और डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय सहित अन्य संस्थानों में भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम हॉस्टलों में सफाई, जागरूकता और निरीक्षण करेगी। छात्र-छात्राओं को बताया जाएगा कि कमरों, बाथरूम, किचन, छत और आसपास कहीं भी साफ पानी जमा न होने दें, क्योंकि एडीज मच्छर साफ पानी में ही पनपता है। कूलर का पानी हर सप्ताह बदलने, गमलों में पानी न रुकने, पूरी बांह के कपड़े पहनने और मच्छररोधी क्रीम या स्प्रे के उपयोग की सलाह दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग छात्रों को हर रविवार हॉस्टल परिसर का निरीक्षण करने और कहीं भी जलभराव मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के लिए भी प्रेरित करेगा। अभियान के दौरान डेंगू के लक्षण, बचाव और समय पर इलाज की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही पानी जमा होने वाले स्थानों की पहचान कर उनकी सफाई कराई जाएगी।

बोले सीएमओ
मानसून में डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। किसी भी प्रकार का बुखार होने पर लापरवाही न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू की जांच और उपचार की व्यवस्था उपलब्ध है। सभी छात्र और संस्थान डेंगू मुक्त अभियान में सक्रिय सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ.राजेश झा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें