शीशा खोलकर यात्रियों को बाहर निकाला गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार शाम पडरौना डिपो की जनरथ एसी बस संख्या 8106 में अचानक धुआं भरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस में करीब 53 यात्री सवार थे। धुआं देखकर यात्रियों को लगा कि बस में आग लग गई है। घबराए यात्री खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर निकलने लगे। इस दौरान कई यात्रियों को हल्की चोटें भी आईं। गनीमत रही कि कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ।
गोरखपुर रोडवेज से बस यात्रियों को लेकर पडरौना जा रही थी। शाम करीब सात बजे बस एम्स के पास नंदानगर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची। उस समय रेलवे फाटक बंद था। मालगाड़ी गुजरने के बाद फाटक खुला तो बस ट्रैक पर पहुंच गई।