फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशा तोड़कर निकले यात्री: एसी बस में गैस लीक से भरा धुआं, घबराए यात्री- ट्रैक पर खड़ी रही बस

Wed, 12 Aug 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

परिचालक ने यात्रियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन डर के कारण वे नहीं माने। बस करीब दस मिनट तक रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही। बाद में बस को ट्रैक से हटाकर यात्रियों को दोबारा बैठाया गया और पडरौना के लिए रवाना कर दिया गया। बताया गया कि बस ट्रैक से हटने के करीब पांच मिनट बाद ट्रेन वहां से गुजरी।
विज्ञापन
शीशा खोलकर यात्रियों को बाहर निकाला गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंदानगर रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार शाम पडरौना डिपो की जनरथ एसी बस संख्या 8106 में अचानक धुआं भरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस में करीब 53 यात्री सवार थे। धुआं देखकर यात्रियों को लगा कि बस में आग लग गई है। घबराए यात्री खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर निकलने लगे। इस दौरान कई यात्रियों को हल्की चोटें भी आईं। गनीमत रही कि कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ।

विज्ञापन


गोरखपुर रोडवेज से बस यात्रियों को लेकर पडरौना जा रही थी। शाम करीब सात बजे बस एम्स के पास नंदानगर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची। उस समय रेलवे फाटक बंद था। मालगाड़ी गुजरने के बाद फाटक खुला तो बस ट्रैक पर पहुंच गई।

इस दौरान बस में लगे अग्निशमन यंत्र के सिलिंडर की गैस एक्सपायर होने के चलते अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते बस के केबिन में धुआं भर गया। धुआं देखकर यात्री घबरा गए और बस से उतरने के लिए शीशा तोड़ने लगे।
विज्ञापन

परिचालक ने यात्रियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन डर के कारण वे नहीं माने। बस करीब दस मिनट तक रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही। बाद में बस को ट्रैक से हटाकर यात्रियों को दोबारा बैठाया गया और पडरौना के लिए रवाना कर दिया गया। बताया गया कि बस ट्रैक से हटने के करीब पांच मिनट बाद ट्रेन वहां से गुजरी।

बस में अग्निशमन यंत्र की गैस एक्सपायर होने के कारण धुआं निकला था। घटना में कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ। बस को ट्रैक से हटाकर यात्रियों को सुरक्षित आगे भेज दिया गया: लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें