चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उत्तरासोत में ठेकेदार पवन कुमार निषाद (50) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पवन कुमार निषाद ने रुपये के लेन-देन से जुड़ा एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था। सुसाइड नोट में लगभग 12 लोगों का उल्लेख किया।
इसके बाद वह 10 अप्रैल की शाम को घर से लापता हो गए। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस पर पत्नी निशा देवी ने रामगढ़ताल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।