फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पिपराइच के बैलों गांव में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
- मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


-पांच साल पहले हुआ था विवाह, संतान नहीं थी, घटना के समय घर में अकेली थी विवाहिता
संवाद न्यूज एजेंसी
भटहट। पिपराइच थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैलों में शुक्रवार को महेश निषाद की पत्नी वंदना (25) ने फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही मायके के लोग मौके पर पहुंचे और इसे दहेज हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और जांच शुरू कर दी है।
मृतका वंदना गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर-एक निवासी जयप्रकाश की बेटी थी। करीब पांच वर्ष पूर्व उसका विवाह पिपराइच थाना क्षेत्र के बैलों गांव निवासी महेश निषाद से हुआ था। शादी के बाद से ही वंदना ससुराल में रह रही थी। दंपती की कोई संतान नहीं थी। महेश निषाद रोजी-रोटी के सिलसिले में करीब एक माह पहले चेन्नई चला गया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर उसके ससुर त्रिलोकी किसी काम से बाहर गए थे, जबकि छोटा देवर ब्रह्मा गांव में गया था। जब ससुर त्रिलोकी वापस आए तो उन्होंने घर का मुख्य द्वार खुला पाया। अंदर जाकर देखा तो बहू वंदना का शव फंदे से लटका था। यह दृश्य देखकर वह घबरा गए और तुरंत इसकी सूचना मायके वालों को दी। सूचना पाकर मायके के लोग मौके पर पहुंचे और वंदना की मौत को दहेज हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

मायके वालों का कहना है कि शादी के बाद से ही वंदना को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था, जिसके चलते उसकी हत्या की गई है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की बारीकी से जांच की।
थानाप्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें