फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बैंककर्मी बोला, 'तबाह कर दिया महिला मित्र ने, बचा लीजिए'; बेघर कर खुद लखनऊ में खरीदी जमीन

Wed, 08 May 2024 10:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

पीड़ित ने बताया कि एक दिन महिला लखनऊ में जमीन खरीदने का दबाव बनाने लगी। जमीन नहीं खरीदने पर वह दुष्कर्म का केस दर्ज कर फंसाने की धमकी देने लगी। उसके दबाव बनाने पर पास में रुपये नहीं होने पर उन्हें अपना पैतृक मकान 10 नवंबर 2015 को 40 लाख रुपये में बेचना पड़ा। मकान बेचकर मिली रकम से लखनऊ में महिला ने अपने नाम पर जमीन खरीदवाई। उसमें वह गवाह भी बने हैं।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसबीआई में कैशियर पद पर कार्यरत एक कर्मचारी को महिला मित्र ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराने का भय दिखाकर पहले उसका पैतृक आवास बेचवाकर उस रकम से अपने नाम पर लखनऊ में जमीन खरीदवा ली। इसके बाद करीब एक करोड़ रुपये लेकर हड़प लिए।

विज्ञापन


अब महिला मित्र अपने पति के साथ मिलकर उससे और रकम की मांग कर रही है। पीड़ित कर्मचारी ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी के निर्देश पर तिवारीपुर पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ रंगदारी और जानमाल की धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सरोज कुमार भट्टाचार्य ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया है कि वर्ष 2014 में वह एसबीआई के सूरजकुंड शाखा में कैशियर के पद पर तैनात थे। बैंक में उनकी एक महिला से मुलाकात हुई। उसने जरूरत बताकर दो हजार रुपये की मांग की। उन्होंने उसे रुपये दे दिए।
विज्ञापन


दूसरे दिन उसने बैंक आकर रुपये वापस कर दिए। इसके बाद वह किसी न किसी बहाने बैंक आकर मिलने लगी। एक दिन उसने अपने घर दावत पर बुलाया। इसके बाद अक्सर बहाना बनाकर उनको अपने घर पर बुलाने लगी। उसने बताया कि उसका पति देश के बाहर रहकर नौकरी करता है।

 

विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक में पीड़ित कर्मचारी है - फोटो : एएनआई (फाइल)
एक दिन वह लखनऊ में जमीन खरीदने का दबाव बनाने लगी। जमीन नहीं खरीदने पर वह दुष्कर्म का केस दर्ज कर फंसाने की धमकी देने लगी। उसके दबाव बनाने पर पास में रुपये नहीं होने पर उन्हें अपना पैतृक मकान 10 नवंबर 2015 को 40 लाख रुपये में बेचना पड़ा। मकान बेचकर मिली रकम से लखनऊ में महिला ने अपने नाम पर जमीन खरीदवाई। उसमें वह गवाह भी बने हैं।

उस जमीन की रकम का भुगतान उसने अपने बैंक खाते से किया। इसके बाद वह फिर जरूरत बताकर रुपयों की मांग करने लगी। इसके अलावा तिवारीपुर स्थित मकान में उससे 19 लाख रुपये लेकर फर्निश में लगवा दिया। इसके साथ वर्ष 2015 से 2019 तक महीने में 15 से 20 हजार रुपये वह किसी न किसी बहाने ले लिया करती थी। मना करने पर ब्लैकमेल करने लगी।

पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर महिला ने धीरे-धीरे रुपये देने की हामी भरी। इसके बाद वह पति के साथ लखनऊ जाकर शिफ्ट हो गई। रुपये के लिए दबाव बनाने पर एक दिन उसने अपने घर बुलाया। आरोप है कि पति के साथ मिलकर जबरन स्टांप पेपर पर रुपये मिलने का हस्ताक्षर करवा लिया गया।

किराये के कमरे में कर रहे गुजारा
पीड़ित ने बताया कि वह अपनी पूरी कमाई और पैतृक मकान बेचकर महिला को दे चुका है। अब वह शहर में किराये पर कमरा लेकर रहने को मजबूर है। वह उनके भय से मानसिक तनाव व डिप्रेशन में जीवन व्यतीत कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें