फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किराएदार ने किराए पर दे दी दुकान, फिर हड़प लिया सामान- केस दर्ज

Wed, 08 May 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कोतवाली इलाके के दुर्गाबाड़ी के पास स्थित एक दुकान को किराएदार ने ही किराए पर दे दिया। अब किराए पर दुकान चलाने वाली महिला का आरोप है कि उसकी गैर मौजूदगी में चोरी से सामान को हड़प लिया गया। कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दुर्गाबाड़ी निवासी सुमन यादव ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि आशा सिंह पत्नी विनोद सिंह निवासी मानसरोवर गोरखनाथ से उन्होंने अलीनगर में किराए पर एक दुकानर ली थी। आशा सिंह ने दुकान किसी और से किराए पर ले रखी थी, जब वह किराया देने में असमर्थ हुई तो आधी दुकान मुझे दे दी।

सुमन ने दो बार में डिपॉजिट के तौर पर 50 हजार रुपए जमा कराए। आरोप है कि कुछ दिनों के बाद आशा सिंह ने दुकान से निकालने की नियत से बिजली काट दी। इससे दुकान बंद हो गई। जब सुमन ने अपना डिपॉजिट का पैसा वापस मांगा तो उसने इसे देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में सुलह का प्रयास भी हुआ, लेकिन बात नहीं बन सकी। सुमन ने आरोप लगाया है कि मां के देहांत के कारण वह गांव चली गई तो आशा सिंह ने दुकान का सारा सामान निकाल लिया। पूछने पर आशा सिंह और उसके पति गाली देने लगे। पुलिस आरोपों के आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें