फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कुंभकर्ण वध का मंचन देख रोमांचित हुए दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। आर्यनगर स्थित मानसरोवर रामलीला मैदान में सोमवार को कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत के यज्ञ विध्वंस का मंचन किया गया। श्री राधा विनोद लीला संस्थान, वृंदावन के कलाकारों ने सजीव अभिनय से युद्ध के दृश्यों को जीवंत कर दिया। मंचन के दौरान मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

लीला में दिखाया गया कि कुंभकर्ण को जगाने के बाद रावण उसे सीता हरण की घटना बताता है। इस पर कुंभकर्ण अपने भाई को समझाने का प्रयास करता है, लेकिन रावण के न मानने पर वह युद्ध के लिए निकल पड़ता है। विशालकाय कुंभकर्ण को देखकर वानर सेना में भगदड़ मच जाती है। इसके बाद भगवान राम और कुंभकर्ण के बीच भीषण युद्ध होता है, जिसमें राम के हाथों कुंभकर्ण का वध हो जाता है।
इसके बाद लक्ष्मण और वानर सेना की ओर से इंद्रजीत के यज्ञ को विध्वंस करने का प्रसंग मंचित किया गया। युद्ध के दृश्यों पर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस अवसर पर पुष्प दंत जैन, अनुराग गुप्ता, विकास जालान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें