फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में तमंचा सप्लायर समेत तीन हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
गोली नहीं लगने पर चाकू से किया गया था हमला, तमंचा अभी तक बरामद नहीं
विज्ञापन








गोरखपुर। चिलुआताल क्षेत्र के बरगदवा निवासी प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौहान हत्याकांड में पुलिस ने तमंचा सप्लायर समेत तीन और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, साजिशकर्ताओं ने काफी पहले तमंचे की व्यवस्था कर ली थी। जैसे ही उन्हें हत्या को अंजाम देने के लिए मोहरे के तौर पर आरोपी राज चौहान मिला, उसे तमंचा सौंप दिया गया।



राज को हथियार चलाने का अनुभव नहीं था, इसलिए उसने अपने पास चाकू भी रखा था। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि पहले उन्होंंने राजकुमार पर तमंचे से फायरिंग की थी, गोली नहीं लगी तो चाकू से गोदकर मार डाला। 17 मार्च को हुई इस वारदात में पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस ने घटनास्थल से मुर्गा काटने वाला चाकू बरामद कर लिया है। मौके पर कारतूस का खोखा भी मिला। हालांकि, अभी तक तमंचा बरामद नहीं हो सका है।
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक, वारदात के दिन बरगदवा निवासी डंपर चालक राज चौहान ने फायरिंग की, लेकिन गोली राजकुमार चौहान को नहीं लगी। इसके बाद आरोपी राज और उसके साथी विपिन ने राजकुमार का पीछा कर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।



पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजकुमार की हत्या के लिए गांव के ही एक शख्स ने एक साल पहले तमंचा दिया था। पुलिस की जांच में पता चला कि जिस शख्स ने राज चौहान को असलहा दिया, उसकी भी पुराने विवाद को लेकर राजकुमार से दुश्मनी थी। पुलिस टीम अब तक मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कॉल डिटेल के जरिये असलहा सप्लायर संपर्क को खंगाल रही है। इसके अलावा दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। उनका भी साजिश में अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन




एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि असलहा सप्लायर और वारदात के बाद आरोपियों की मदद करने वाले अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें