फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोरखपुर के दिल्ली और मुंबई के लिए चलेगी अमृत भारत ट्रेन, ये रहेगा शेड्यूल- 2000 यात्रियों को मिलेगा लाभ

Tue, 11 Aug 2026 11:50 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग (रेलवे बोर्ड) संजय आर नीलम ने सोमवार को पत्र जारी कर दिशा निर्देश दिए हैं। गोरखपुर से दिल्ली तक अमृत भारत एक्सप्रेस 15095/15096 नंबर से चलेगी जबकि गोरखपुर से बांद्रा अमृतभारत एक्सप्रेस ट्रेन 15085/15086 नंबर से चलेगी। गोरखपुर से दिल्ली और बांद्रा तक जाने वाली ये दोनों पहली अमृत भारत ट्रेनें होंगी। 
विज्ञापन
अमृत भारत एक्सप्रेस amrit bharat express - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई (बांद्रा) के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस नई ट्रेन चलाने की मंजूरी रेलवे बोर्ड ने दे दी है। दोनों ट्रेनें सप्ताह में एक दिन चलेंगी। ट्रेन चलाने के लिए रेलवे प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। दोनों ट्रेनों के चलने से करीब दो हजार यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा। खास बात यह है कि ये ट्रेनें 130 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग (रेलवे बोर्ड) संजय आर नीलम ने सोमवार को पत्र जारी कर दिशा निर्देश दिए हैं। गोरखपुर से दिल्ली तक अमृत भारत एक्सप्रेस 15095/15096 नंबर से चलेगी जबकि गोरखपुर से बांद्रा अमृतभारत एक्सप्रेस ट्रेन 15085/15086 नंबर से चलेगी।

गोरखपुर से दिल्ली और बांद्रा तक जाने वाली ये दोनों पहली अमृत भारत ट्रेनें होंगी। रेलवे बोर्ड ने प्रयोग के तौर पर अभी इन दोनों ट्रेनों को सप्ताह में एक दिन चलाने की मंजूरी दी है। यात्रियों की डिमांड बढ़ने पर इनके फेरे बढ़ाए जा सकते हैं।

बिहार से चलकर गोरखपुर के रास्ते अभी चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें लखनऊ के रास्ते आनंद विहार से दरभंगा के लिए एक अमृत भारत एक्सप्रेस है। इसके अलावा भविष्य में 24 और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की तैयारी हैं जिनमें तीन लखनऊ के रास्ते चलेंगी।

यात्रियों को ये सुविधाएं मिलेंगी
ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे लगे रहेंगे। टॉक-बैक सिस्टम से यात्री आपात स्थिति में सीधे लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर से संपर्क कर सकेंगे। वैक्यूम बायो टॉयलेट, आरामदायक सीटों की सुविधा मिलेगी। 22 बोगियों वाली अमृत भारत एक्सप्रेस में 1834 यात्री सफर कर सकेंगे।

गोरखपुर-दिल्ली तक अमृत भारत का स्टाॅपेज
खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद।

गोरखपुर-बांद्रा अमृत भारत का स्टॉपेज
खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, आगरा फोर्ट, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, भवानी, मंडी, शामगढ़, रतलाम, वड़ोदरा, सूरत, बलसाड़, व्यापी, पालार, बोरीवाली।

गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत का शेड्यूल
गोरखपुर से दिल्ली प्रस्थान का दिन : बृहस्पतिवार
गोरखपुर से प्रस्थान का समय : रात 10:45 बजे
दिल्ली पहुंचने का समय : दोपहर 12:50 बजे
 

दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत का शेड्यूल
दिल्ली से गोरखपुर प्रस्थान का दिन : शुक्रवार
दिल्ली से प्रस्थान का समय : दोपहर 2:00 बजे
गोरखपुर पहुंचने का समय : सुबह 6:25 बजे

गोरखपुर-बांद्रा अमृत भारत का शेड्यूल
गोरखपुर से बांद्रा प्रस्थान का दिन : शुक्रवार

गोरखपुर से प्रस्थान का समय : सुबह 7:50 बजे
बांद्रा पहुंचने का समय : शाम 6:00 बजे
विज्ञापन

बांद्रा-गोरखपुर अमृत भारत का शेड्यूल
गोरखपुर से बांद्रा प्रस्थान का दिन : शनिवार
बांद्रा से प्रस्थान का समय : रात 9:20 बजे
गोरखपुर पहुंचने का समय : सुबह 6:45 बजे

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें