फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन शिवरात्रि 2026: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

Tue, 11 Aug 2026 10:16 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सावन शिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार सुबह से ही शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। महादेव झारखंडी मंदिर, बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर, मानसरोवर मंदिर और गोरखनाथ मंदिर में भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
विज्ञापन


सुबह से ही मंदिर परिसरों में भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। हाथों में पूजा की थाली और जल लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित किए। मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला लगातार जारी है।

सावन शिवरात्रि को लेकर शिवालयों में विशेष सजावट और पूजन की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहे हैं। श्रद्धालुओं में शिवरात्रि को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। सुबह से ही परिवार के साथ बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद जलाभिषेक कर ले रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें