फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एयरफोर्स कर्मी दरोगा से बोला- तुमने मुझे थप्पड़ क्यों मारा...? फिर क्या हुआ, जानें

Mon, 29 Apr 2024 10:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
चौराहे पर आपस में उलझते दरोगा और एयरफोर्सकर्मी - फोटो : सोशल मीडिया वायरल
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के आर्य नगर में रविवार शाम करीब छह बजे दरोगा और एयरफोर्स कर्मी के बीच नोकझोंक हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में दिख रहा है कि दरोगा के सामने एयरफोर्स कर्मी चिल्लाकर बार-बार बोल रहा था कि तुमने मुझे क्यों मारा? वहीं एक दूसरे वीडियो में गाली देते हुए एयरफोर्स कर्मी दरोगा से यह भी कह रहा है कि मन तो कर रहा है, मुंह फोड़ दूं।

विज्ञापन


वीडियो में यह भी दिख रहा है कि एयरफोर्स कर्मी की नाराजगी देख दरोगा पीछे की तरफ हट रहे हैं। वहीं इस दौरान यह दृश्य देखने के लिए सड़क पर जाम लग गया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि शाम छह बजे के करीब सड़क पर एक कार खड़ी थी, जिसकी वजह से जाम लग गया था। पुलिस ने गाड़ी का चालान किया तो एयरफोर्स कर्मी नाराज हो गए। कार नागालैंड से पंजीकृत है।


इस तरह की हो रही थी चर्चा
सड़क पर हंगामा देख कोतवाली के बक्शीपुर से लगाए आर्य नगर चौक तक सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। वहां के लोगों का कहना था कि आर्य नगर में सड़क पर कार खड़ी थी। तभी दरोगा वहां पहुंचे और उसकी फोटो खींचकर चालान करने लगे।
विज्ञापन


इस बीच एयरफोर्स कर्मी ऐसा न करने की विनती करने लगा। इस पर कहासुनी हुई और पुलिस ने एयरफोर्स कर्मी पर थप्पड़ जड़ दिया। फिर क्या इसके बाद एयरफोर्स कर्मी सड़क पर जोर-जोर से चिल्लाने लगा।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि सड़क पर कार खड़ी करने की वजह से आर्य नगर में जाम की स्थिति हो गई थी। वहां जाम हटवाने के लिए पुलिस पहुंची तो एयरफोर्स कर्मी उनसे दुर्व्यवहार करने लगा। उसकी कार सीज कर दी गई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें