फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिस ने की पिटाई तो गले पर हंसिया सटाकर सड़क पर लेट गया युवक

Mon, 29 Apr 2024 05:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
Gorakhpur news
विज्ञापन
शाहपुर इलाके में ससुराल में उधार दिए रुपये के लिए युवक ने पुलिस से मांगी थी मदद
विज्ञापन




गोरखपुर-पिपराइच मार्ग पर लेटे युवक को उठाने में पुलिस का छूटा पसीना



अमर उजाला ब्यूरो



पादरी बाजार (गोरखपुर)। नाराजगी जाहिर करने के लिए ऊंची टंकी और टॉवर पर चढ़कर विरोध करते कई सिरफिरों को आपने देखा होगा, लेकिन हंसिया गर्दन पर सटाकर सड़क पर लेटकर गया। धमकी देने लगा कि अपनी गर्दन काट देगा। इससे पुलिस के हाथ-पैर फूल गए।



पुलिस के खिलाफ विरोध करने का अनोखा मामला सामने आया है। शाहपुर इलाके के पादरी बाजार में पिपराइच मार्ग पर रविवार सुबह एक युवक ने ऐसा ही किया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। उसका आरोप है कि ससुराल में उधार दिए रुपये वापस पाने के लिए युवक ने पुलिस से मदद मांगी तो उल्टे उसकी ही पिटाई कर दी और मोबाइल छीन लिया। आहत होकर युवक सड़क पर लेट गया। सड़क पर लेटे युवक को हटाने में पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन








जानकारी के मुताबिक, पिपराइच इलाके के जंगल धूसड़ स्थित हैदरगंज टोला निवासी अजय चौहान जेनरेटर मिस्त्री है। उसकी ससुराल इसी इलाके के जंगल औराही में है। आरोप है कि ससुराल वाले छह माह पहले उससे डेढ़ लाख रुपये लिए। वह जब भी रुपये मांगने जाता है तो उसे पीटा जाता है। तीन दिन पहले उसकी पत्नी, बच्चों को लेकर मायके चली गई।
विज्ञापन




पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन



अजय ने शनिवार शाम ससुराल में दिए रुपये वापस पाने के लिए 112 नंबर पुलिस की मदद मांगी। आरोप है कि पुलिस पहुंची और उल्टे उसकी पिटाई कर दी, मोबाइल भी छीन लिया। रविवार सुबह करीब 6:30 बजे लगभग एक घंटे तक पप्पू कटरा के पास गोरखपुर-पिपराइच मार्ग पर गले पर हंसिया लगाकर लेटा रहा। सड़क पर देखने वालों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों की मदद से उससे हंसिया छीन लिया और उसे घर भेज दिया।

Gorakhpur news

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें