फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आरोपी ने बाइक में लगाई आग और कैंची से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर मोहल्ले में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। आरोपी समियुल्लाह अंसारी ने विरोध करने पर प्रदीप पर कैंची से हमला किया और उनके घर के बाहर खड़ी दो बाइकों में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

मामला पिपरहवा में किराए के मकान में रहने वाले प्रदीप कुमार निषाद और आरोपी समियुल्लाह अंसारी के बीच करीब एक सप्ताह पुराने विवाद से जुड़ा हुआ है। बुधवार रात करीब दो बजे समियुल्लाह ने प्रदीप के दरवाजे पर खड़ी उनके भाई दिलीप की बुलेट और पल्सर बाइक की सीट में आग लगा दी। आगजनी में दोनों बाइकें जल गईं। प्रदीप ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने पूछताछ की तो आरोपी ने कैंची से उनके चेहरे पर हमला कर दिया। थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें