फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पूर्व क्रिकेटर रविंद्र नाथ सक्सेना का निधन

विज्ञापन
रविन्द्र नाथ सक्सेना। फाइल फोटो
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर क्रिकेट संघ और एनईआर टीम के पूर्व कप्तान रविंद्र नाथ सक्सेना का 83 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया। उनके निधन से खेल जगत, विशेषकर गोरखपुर के क्रिकेट प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार राजघाट पर राप्ती नदी के तट पर किया गया। इस दौरान शहर के कई खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।
विज्ञापन

रविन्द्र नाथ सक्सेना गोरखपुर क्रिकेट संघ से लंबे समय तक जुड़े रहे और एनईआर टीम का नेतृत्व भी किया। उन्होंने अपने खेल और अनुभव से जिले में क्रिकेट के विकास में अहम भूमिका निभाई। खेल प्रेमियों ने कहा कि उनके निधन से खेल जगत ने एक अनुभवी खिलाड़ी और मार्गदर्शक को खो दिया है। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें