फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सेवई चौराहे पर गिट्टी लदा ट्रक डिवाइडर से टकराया, अगला पहिया टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- ओवरटेक कर रहे ट्रेलर को बचाने में हुआ हादसा, कोई जनहानि नहीं
विज्ञापन

- महावीर छपरा में बड़ा सड़क हादसा टला, बेलीपार थानाक्षेत्र के सेवई चौराहे पर सोमवार तड़के हुई घटना

महावीर छपरा। बेलीपार क्षेत्र के सेवई चौराहे के समीप सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा बच गया, जब गिट्टी से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला पहिया टूटकर अलग हो गया। हालांकि वाहन पलटने से बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब तीन बजे इलाहाबाद से गिट्टी लेकर खोराबार की ओर जा रहा ट्रक सेवई चौराहे के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने ओवरटेक करते हुए अचानक ट्रक के सामने आकर नियंत्रण खो दिया। सामने चल रहे ट्रेलर को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने वाहन मोड़ दिया, जिससे ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और तेज टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक गणेश यादव ने बताया कि वाहन लगभग 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा था। अचानक सामने आए ट्रेलर को बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ गया। उन्होंने कहा कि यदि ट्रक पलट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि वाहन में भारी मात्रा में गिट्टी लदी थी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सेवई चौराहे पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेकिंग के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें