फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सेवई ओवरब्रिज पर अनियंत्रित हुई डीसीएम, डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पहुंची

Sun, 07 Jun 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजन बेल्ट टूटने से सुबह पांच बजे हुआ हादसा, चालक सुरक्षित
विज्ञापन


वाराणसी से गीडा जा रही थी डीसीएम, सीमेंट की रेलिंग से टकराकर रुका वाहन

महावीर छपरा। गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर बेलीपार थाना क्षेत्र के सेवई ओवरब्रिज पर शनिवार सुबह करीब पांच बजे लोहे से लदी एक डीसीएम अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इंजन का बेल्ट टूटने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और डीसीएम लोहे का डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई। हालांकि, चालक सुरक्षित बच गया और ट्रैफिक कम होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, डीसीएम में लोहा लादकर वाराणसी से गीडा ले जाया जा रहा था। वाहन जैसे ही सेवई चौराहे के फ्लाईओवर पर चढ़ने लगा तभी इंजन का बेल्ट टूट गया। इसके बाद डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई। तेज रफ्तार में बढ़ रही डीसीएम फ्लाईओवर किनारे बनी करीब पांच फीट ऊंची सीमेंट की रेलिंग से टकराकर रुकी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे में लोहे का डिवाइडर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि यदि डीसीएम पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। वाहन में भारी मात्रा में लोहा लदा था, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती थी। राहत की बात रही कि चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन

सुबह का समय होने के कारण मार्ग पर यातायात का दबाव कम था। इसी वजह से दूसरी लेन में कोई वाहन मौजूद नहीं था और बड़ा सड़क हादसा बच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त डिवाइडर को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। कुछ देर की मशक्कत के बाद मार्ग पर आवागमन सामान्य हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें