फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मालगाड़ी के 24 कंटनेर वैगन में नहीं थे दरवाजे, लगे थे ढक्कन

विज्ञापन
विज्ञापन
- बलरामपुर स्टेशन पर गैस कटर से काटकर निकाला गया माल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के बलरामपुर स्टेशन पर उड़ीसा के चक्रधरपुर से आए कंटेनर रेक के 24 वैगन में दरवाजे ही नहीं थे। दरवाजा न होने से मजबूरन बिना दरवाजे वाले कंटेनर को गैस कटर से काटकर माल बाहर निकाला गया। मामले की जानकारी होने पर लखनऊ मंडल के अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए चक्रधरपुर मंडल को पत्र लिखकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

दरअसल, बलरामपुर स्टेशन पर 70 वैगन वाले कंटेनर लगी मालगाड़ी रुकी तो पता चला कि 24 कंटेनर में साइड गेट की जगह ऊपर की तरफ ढक्कन लगे हुए हैं। कंटेनर में स्पंज आयरन था। अब मुश्किल यह थी कि रेलवे ट्रैक पर ओएचआई तार लगा था। अगर रेलकर्मी कंटेनर पर चढ़कर माल उतारते तो करंट का खतरा था। फिर अधिकारियों ने गैस कटर मशीन मंगवाया और सभी 24 कोच को कटवाकर माल उतरवाया। इस मामले की जानकारी होने पर रेल प्रशासन ने उड़ीसा के चक्रधरपुर मंडल के अधिकारियों को पत्र लिखकर कड़ी नाराजगी जताई और कार्रवाई के लिए भी कहा है, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें