फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड में भी राममंदिर भूमि पूजन का उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
थाईलैंड में भी राममंदिर भूमि पूजन का उत्सव
विज्ञापन

बड़हलगंज। राममंदिर भूमि पूजन का उत्सव देश के साथ ही साथ विदेशों में भी मनाया जा रहा है। थाईलैंड में अप्रवासी भारतीयों की ओर से पूजन की तैयारियां की जा रही है। यहां स्थित हिंदू धर्म सभा विष्णु मंदिर को बुधवार शाम 1008 दीपों से प्रज्ज्वलित किया जाएगा। अन्य धार्मिक आयोजन भी होंगे।
विज्ञापन

विष्णु मंदिर के धर्मार्थ कार्य मंत्री अनंत प्रताप सिंह ने बताया है कि पूर्वांचल के लोगों के सहयोग से शताब्दी पूर्व इस मंदिर का निर्माण कराया गया था। वर्ष 2004 में मंदिर में मूर्ति स्थापना समारोह में गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए थे। बुधवार को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में अनंत ने बताया कि दीपोत्सव के साथ ही मंदिर में रामरक्षा स्तोत्र पाठ व भजन कीर्तन का भी आयोजन होगा। समूचा कार्यक्रम हिंदू धर्मसभा के कार्यकारिणी व हिंदू समुदाय के लोगों द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन सभा के प्रधान गोपाल पांडेय करेंगे। जबकि थेवन तिवारी, छांगुर तिवारी, श्याम बिहारी सिंह, अशोक सिंह, त्रिनेत्र दुबे, राम प्रकाश ओझा, संगम शाही, अशोक मिश्रा, अंकित राव, अरूण पांडेय, मोहन मिश्रा, ब्रह्मनंद मिश्र, विजय सिंह, उषा मिश्रा, शोभा सिंह, विमला तिवारी, नीतू पांडेय, राधारमण शाही, दीपक दुबे कार्यकारी भूमिका में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें