फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी : सख्ती के चलते दूसरे दिन 848 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
बैगम खैर से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग, प्रयागराज की ओर से जिले के 20 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा पहरे में शुक्रवार को दूसरे दिन भी शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित हुई। इस दौरान केंद्रों पर अभ्यर्थियों व उनके अभिभावकों की भीड़ रही।
विज्ञापन

दूसरे दिन दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 14368 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि 848 अनुपस्थित हो गए। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक कराई गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह सात बजे से अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया। कुछ अभ्यर्थी अपने निजी साधन से पहुंचे थे तो अधिकांश ट्रेन और बस से सफर तय करके आए। जिससे रोडवेज, रेलवे स्टेशन पर भी अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। परीक्षा प्रारंभ होने से पहले और छूटने के बाद शहर में आवागमन का दबाव भी ज्यादा रहा। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। गेट के बाहर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और पेन के अलावा अंदर कुछ भी ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में प्रत्येक केंद्रों की परीक्षा कराई गई। पहली पाली में 7608 में से 7150 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 458 लोग अनुपस्थित हो गए।
वहीं दूसरी पॉली की परीक्षा 2.30 से शाम पांच बजे तक कराई गई। इसमें आवंटित 7608 में से 7218 अभ्यर्थी शामिल हुए। 390 लोग अनुपस्थित हो गए। दोनों पालियों की परीक्षा में सख्ती के चलते कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली। परीक्षा अभी शनिवार को भी दो पालियों में कराई जाएगी।
डीएम कृत्तिका ज्योत्सना, एसपी डॉ यशवीर सिंह ने एपीएनपीजी काॅलेज व बेगम खैर गर्ल्स इंटर काॅलेज में पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था को देखा। अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वारों, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, स्ट्रांग रूम, सुरक्षा प्रबंधों तथा अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें