गोरखनाथ स्थित उद्योग कार्यालय में टेराकोटा के उत्पाद का अवलोकन करते संयुक्त आयुक्त उद्योग आशुतोष त्रिपाठी व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला।
देश में फैले कोरोना महामारी के बीच गोरखपुर जिले के लिए बड़ी खुशखबरी मिली है। अब बिजनेस के बदलते ट्रेंड को देखते हुए सरकार ने एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल उत्पादों को अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स शॉपिंग पोर्टल ओटीओपी मार्ट डॉट कॉम (otopmart.com) पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इससे ओडीओपी में शामिल उत्पादों को वैश्विक बाजार मिल जाएगा।
इसमें फैडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फिक्की) का भी सहयोग मिल रहा है। फिक्की न सिर्फ इन उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने के लिए तकनीकी सहयोग दे रहा है, बल्कि इन उत्पादों को बेहतर ढंग से मार्केटिंग भी कर रहा है।
गुरुवार को अभिषेक शाही के नेतृत्व में फिक्की की टीम ने गोरखपुर और बस्ती मंडल के तमाम उत्पादों का फोटो कैटलॉग तैयार करने के लिए फोटोग्राफी की। अभिषेक शाही ने बताया कि इन फोटो को अत्यंत ही हाई रेजुलेशन कैमरे से तैयार किया गया है। इसका फायदा यह होगा कि अगर कहीं भी इनका ऑनलाइन प्रदर्शित करने की आवश्यकता पड़ेगी तो इसकी गुणवत्ता में कमी नहीं रहेगी। यह अत्यंत ही आकर्षक दिखेगा।