फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरदर्शन चमकाएगा टेराकोटा की किस्मत, दिवाली में शिल्पकारों को मिल सकता है खास लाभ

Thu, 15 Oct 2020 02:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
टेराकोटा। फाइल - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

एक जिला-एक उत्पाद में शामिल टेराकोटा के शिल्पकारों और उनकी कलाकृतियों की किस्मत अब दूरदर्शन चमकाएगा। गोरखपुर दूरदर्शन की ओर से टेराकोटा का प्रसारण डीडी यूपी पर होगा। दूरदर्शन ने 30 मिनट की एक फिल्म तैयार की है। इसका संपादन का काम भी शुरू हो चुका है। जल्द ही इसका प्रसारण किया जाएगा।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, 30 मिनट की डाक्यूमेंट्री फिल्म में शिल्पकारों द्वारा बनाए गए टेराकोटा की कलाकृतियों को शामिल किया गया है। इसमें शिल्पकारों की ओर से जानकारी दी जा रही है कि किस तरह की मिट्टी का प्रयोग करके कलाकृतियां बनाई जा सकती हैं। इस फैसले के बाद से शिल्पकार बेहद खुश हैं।

दूरदर्शन का मानना है कि इससे टेराकोटा की ब्रांडिंग पूरे देश में होगी। आने वाली दिवाली में इसका लाभ भी टेरोकोटा के शिल्पकारों को मिलने की उम्मीद है। दूरदर्शन केंद्र के कार्यक्रम प्रमुख ज्ञानप्रकाश दूबे ने बताया कि दूरदर्शन केंद्र की तकनीकी टीम औरंगाबाद जाकर डाक्यूमेंट्री फिल्म तैयार की है। इसमें कलाकृतियों को तैयार करने की जानकारी साझा की गई है। इसे देखने के बाद लोग टेरोकोटा को नजदीक से जान सकेंगे।  
विज्ञापन


भोजपुरी को भी देगा बढ़ावा
पूर्वांचल में भोजपुरी भाषा का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। भोजपुरी फिल्म, लोकगीत का क्रेज भी पूर्वांचल में जबरदस्त है। यही वजह है कि दूरदर्शन पूर्वांचल के भोजपुरी साहित्यकारों की रचनाओं को भी प्रसारित करेगा। दूरदर्शन ऐसे साहित्यकारों की सूची तैयार करने में जुट गया है, उनके गीत, लोकगीत और साहित्य से जुड़ी चीजों की रिकार्डिंग जल्द दूरदर्शन में शुरू होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें