फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 10 लोग घायल

Sat, 29 Aug 2020 05:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के रगडगंज क्षेत्र के रकबा राजा गांव में शुक्रवार की रात दो पक्षो में मारपीट हुई। इसमें 10 लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से कई लोगों को हिरासत लिया है।

विज्ञापन

 
शुक्रवार की देर रात रकबा राजा गांव में किसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। गांव के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। शनिवार सुबह करीब आठ बजे एक फिर दोनों पक्ष रात में हुई घटना को लेकर आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान दोनों पक्षो में ईंट पत्थर चले। इससे वहां अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। मारपीट की सूचना डायल 112 और पटहेरवा पुलिस को मिली तो एसओ फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।

इस मारपीट में अनिल (30), रामाशीष (51), इंद्रजीत (40), रामनाथ (35), मुकेश (27), जयप्रकाश (40), हरेंद्र (40), अनिल कुशवाहा (36), उपेंद्र (25) आदि घायल हो गए। घायलों में उपेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में पटहेरवा एसओ मृत्युंजय सिंह ने बताया कि गांव में मारपीट की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। मारपीट को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। दोनों पक्षों से मिलाकर दो महिला समेत छह लोगों को थाने लाया गया है। तहरीर लेकर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें