संतकबीरनगर जिले में सोमवार को आई रिपोर्ट में 10 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं पूर्व में पॉजिटिव मिले 17 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1913 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2551 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 36 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि सोमवार को 10 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमे खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में तीन, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में चार, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में एक और अन्य जिले के दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 17 लोग स्वस्थ्य हुए है।
अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2551 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 36 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 171 लोग एक्टिव है। 2344 लोग ठीक हो चुके है। 1913 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3509 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें।