फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में हादसा: नदी में नहाने गए किशोर की डूबकर कर मौत, दो को ग्रामीणों ने बचाया

Sat, 01 Jul 2023 04:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।

सार

अरमान कुछ लड़कों के साथ गांव के किनारे छोटी गंडक नदी में स्नान कर रहा था। इसी बीच तीनों नदी में डूबने लगे। शोर सुनकर ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। अरमान की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक अरमान - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बड़कागांव स्थित छोटी गंडक नदी में शनिवार को दोपहर स्नान करते समय डूब रहे तीन किशोरों में एक की मौत हो गई। दो को ग्रामीणों ने बचा लिया। इस घटना से मृतक किशोर के परिवार में चीख-पुकार मच गई। बाद में परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी आसाद अंसारी का 15 वर्षीय बेटा अरमान शनिवार को गांव के कुछ लड़कों के साथ गांव के किनारे छोटी गंडक नदी में स्नान कर रहा था। इसी बीच तीनों नदी में डूबने लगे। लड़कों को डूबता देख नदी में नहा रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाना आरंभ कर दिया।

इसे भी पढ़ें: सड़क के किनारे बैठने को लेकर महिला से हुआ विवाद, नाराज पड़ोसियों ने बेदर्दी से कर दी हत्या
विज्ञापन


शोर सुनकर ग्रामीणों ने तीनों को नदी से किसी तरह से बाहर निकाला। नदी में डूबे अरमान की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय अरमान की मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजन उसे लेकर वापस घर चले गए। मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गया। बाद में परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह ने बताया कि उन्हें अभी इसकी कोई सूचना नहीं है, पता करवाते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें