फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: मनचले की शिकायत की तो परिजनों ने कर दी किशोरी की पिटाई, बेहोशी की हालत में गांव के बाहर फेंका

Sun, 25 Sep 2022 10:23 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

मनचले की शिकायत करने गई किशोरी के परिजनों ने शिकायत सुनने के बजाय उल्टा किशोरी की पिटाई कर दी। पिटाई में बेहोश हुई किशोरी को आरोपियों ने गांव के बाहर फेंक कर फरार हो गये। मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है।     
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां मनचले की शिकायत करना एक किशोरी को महंगा पड़ गया। आरोपी युवक के परिजनों ने शिकायत करने गई किशोरी की जमकर पिटाई  की जिससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद किशोरी को गांव के बाहर फेंककर आरोपी भाग गए। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई  शुरू कर दी है। पुलिस मारपीट में शामिल अरोपी की मां को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

 
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक खड्डा थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी के मोबाइल फोन पर अश्लील फोटो, वीडियो और मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। इसके बाद उसने  कॉल करके परेशान करना शुरू कर दिया। युवक की हरकतों से परेशान होकर किशोरी उसके घर पहुंच गई। उसने मनचले की हरकतों की शिकायत की। आरोप है कि गुस्साए मनचले के परिजनों ने किशोरी को इस कदर पीटा कि वह बेहोश हो गई।

बेहोशी की हालत में किशोरी को गांव के बाहर फेंककर फरार हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने किशोरी को कोटवा सीएचसी पर पहुंचाया। वहां हालत गंभीर बताकर डॉक्टरों ने किशोरी को जिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर आरोपी जहरूद्दीन, उसकी मां के खिलाफ छेड़खानी, आईटी एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इस मामले में एसएचओ दिनेश तिवारी ने बताया कि तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेचना में अन्य आरोपियों का नाम शामिल किया जाएगा। आरोपी युवक की तलाश जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें