फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जन्मदिन के दिन किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, इस हाल में मिली थी बेहोश

Mon, 19 Apr 2021 08:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।

सार

रविवार भोर में बांस की कोठ में अचेत मिली थी किशोरी, बगल में ही एक युवक भी अचेत मिला था, परिजनों ने युवक व उसके दो दोस्तों पर लगाए थे आरोप
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के पटहेरवा क्षेत्र के एक गांव में रविवार की भोर में बांस के कोठ के पास अचेत मिली किशोरी के मामले में पुलिस ने पीड़िता की माता के तहरीर पर एक नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। किशोरी का अभी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में ही इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार को किशोरी का जन्मदिन भी था। पुलिस पहले इसे प्रेम प्रसंग का मामला मान रही थी।

विज्ञापन


पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीया किशोरी शनिवार की देर रात घर से निकली तो परिजन भी उसे खोजने निकले। रविवार की भोर में यह किशोरी गांव के ही नजदीक बांस की कोठी के पास अचेत मिली। वहां से कुछ ही दूरी पर एक युवक भी बेहोश मिला।

इसकी सूचना पर पहुंची पटहेरवा पुलिस ने किशोरी को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा और युवक को पानी का छींटा मारकर होश में लाया गया। जिला अस्पताल से किशोरी को इलाज व जांच के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बाद में इस मामले में पीड़िता की माता ने एक नामजद व दो अज्ञात लोगों पर बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक समेत दो अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया है।

एसओ पटहेरवा सुनील सिंह ने बताया कि लड़की की मां की तहरीर पर एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है। लड़की का बयान दर्ज करने व उसकी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई होगी। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें