दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की मां का कहना है कि पिछले 12 दिनों से आरोपी साजन उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा रहा था। तब दोनों को बाजार में बातचीत करते पकड़े जाने पर समझाया भी गया था, लेकिन आरोपी ने मंगलवार को झांसा देकर बंद फैक्टरी में ले जाकर वारदात किया। मां आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।
इसे भी पढ़ें: रास्ता में रोककर करता है परेशान: स्कूल आते-जाते छात्रा से की छेड़खानी, घर पर भेज दी चिट्ठी
जानकारी के मुताबिक, आरोपी किशोरी का पीछा दो महीने से कर रहा था, लेकिन 12 दिन पहले बातचीत शुरू कर दिया था। इसके बाद से ही वह पीछे पड़ा हुआ था और मंगलवार को जैसे ही वह बाजार गई, आरोपी उसे बैठकर बातचीत करने का झांसा देकर बंद फैक्टरी में ले गया। फिर पूरी रात बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर सुबह छोड़कर फरार हो गया था।