फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राप्ती नदी में नहते समय किशोर डूबा, मौत

Thu, 21 May 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- खोराबार थाना क्षेत्र के गौर बरसाइत ढाले के पास की घटना, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन


खोराबार। राप्ती नदी में बुधवार को दोस्तों के साथ नहाते समय नरेंद्र (13) डूब गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची खोराबार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खोराबार थाना क्षेत्र के गौर बरसाइत गांव निवासी नरेंद्र गौड़ बुधवार को गांव के चार से पांच दोस्तों के साथ गौर बरसाइत ढाले के सामने राप्ती नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। साथ में मौजूद बच्चों ने घबराकर गांव पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नदी में अपने स्तर से तलाश शुरू की। इसी दौरान सूचना खोराबार थाना प्रभारी सुधांशु सिंह को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। देर शाम तक खोजबीन के दौरान किशोर का शव टीम को नदी में मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि देर शाम किशोर का शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें