फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पीपा पुल पर सेल्फी लेने में किशोर राप्ती में डूबा

Sun, 01 Mar 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कैंपियरगंज क्षेत्र में मदरा घाट के पास पीपा पुल पर दोस्तों के साथ गया था किशोर, तलाश जारी
विज्ञापन

- संतकबीरनगर के धर्मसिंहवा का रहने वाला किशोर हाईस्कूल की दे रहा है परीक्षा

कैंपियरगंज। संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा का रहने वाला 17 वर्षीय हैदर अली शनिवार की दोपहर में मदरा घाट के पास पीपा पुल पर सेल्फी लेते समय राप्ती नदी में डूब गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से देर शाम तक खोजबीन कराई लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका।
संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा के रहने वाले तालिम ने बताया कि उनका इकलौता बेटा हैदर हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा है। शनिवार को वह दोस्तो के साथ घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हैदर अली क्षेत्र के खरखटवा गांव निवासी सूरज विश्वकर्मा और अमित विश्वकर्मा के साथ राप्ती नदी के मदरा घाट पर बने पीपा पुल पर पहुंचा। सूरज और अमित पास ही खड़े थे और हैदर नदी की तरफ झुककर सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर सीधे नदी में जा गिरा। इससे पहले कि सूरज और अमित दोस्त को बचाने के लिए सक्रियता दिखाते नदी के तेज बहाव के कारण वह पानी में ओझल हो गया। घबराए दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया, मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के बाद पहुंची कैंपियरगंज पुलिस ने स्थानीय नाविकों व गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई। काफी देर तक नदी में खोजबीन की गई, लेकिन हैदर का पता नहीं चल सका। वहीं, हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग घाट पर पहुंचे और बेटे के सुरक्षित मिलने की आस में टकटकी लगाए रहे। सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ को भी सूचना दे दी गई है। टीम के पहुंचते ही सर्च ऑपरेशन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें