फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध परिस्थिति में किशोर की मौत, घर में मचा हड़कंप

Sat, 18 Nov 2023 03:45 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

बहन के जन्मदिन पर दो भाइयों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इससे एक भाई नाराज होकर कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद जब परिजनों ने दरवाजा खोला तो वह बेहोशी की हालत में पड़ा था।
विज्ञापन
पीयूष। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में भाटपार रानी नगर के वार्ड नंबर 10 शिव मंदिर के गणेश नगर में शुक्रवार की देर रात्रि 11 बजे संदिग्ध परिस्थिति में एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शनिवार को सुबह जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


बनकटा थाना के ग्राम छितौनी अंतर्गत पांडेयपुर टोला निवासी मनोज कुमार पांडेय विदेश में रहते हैं। उनकी पत्नी अंशु देवी अपने दो बेटों और एक बेटी को लेकर पढ़ाने के लिए भाटपाररानी नगर के वार्ड नंबर 10 शिव मंदिर अंतर्गत गणेश नगर में रहती हैं। शुक्रवार की रात उनकी पुत्री गुंजन देवी का जन्मदिन था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके दोनों बेटों राहुल और पीयूष के बीच विवाद हो गया।

छोटा पुत्र पीयूष (14) नाराज होकर अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। मां ने सोचा कि थोड़ी देर बाद वापस आ जाएगा। परंतु देर रात तक जब पीयूष ने दरवाजा नहीं खोला और वापस नहीं आया। तब जबरन दरवाजा खोले जाने पर वह बेहोशी की हालत में पड़ा था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अश्लील वीडियो बनाकर रंगदारी वसूलने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, देवरिया की रहने वाली हैं आरोपी
विज्ञापन


परिजन उसे तत्काल 11 बजे रात में भाटपार रानी अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शनिवार को सुबह जिला अस्पताल भेज दिया।

थानाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें