मौके पर जुटे लोग, इनसेट में मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के देवरिया में सोमवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बंदूक साफ करते समय गोली चलने से एक किशोर की मौत हो गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पुलिस इसे आत्महत्या बता रहीं है।
मामला सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलई बेलवा गांव की है। यहां के निवासी सर्वेंद्र विक्रम बहादुर विश्वकर्मा (14) पुत्र उमाशंकर सोमवार को बड़ी बहन शेरनी शांडिल्य के साथ शहर में बाजार कर घर पहुंचा।
परिजनों के अनुसार वह दोपहर लगभग 12 बजे घर में रखी लाइसेंसी बंदूक साफ करने लगा। इसी बीच ट्रिगर दबने से भरी बंदूक चल गई और गोली सर्वेंद्र विक्रम बहादुर के जबड़े में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।