गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के एक गांव में 11 साल की किशोरी ने पिता पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर मदद की गुहार लगाई। जानकारी होते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। अब किशोरी की मेडिकल कराने की तैयारी है।
किशोरी का आरोप है कि शनिवार रात शराब के नशे में आए पिता ने दुष्कर्म किया। पिता कई बार गलत तरीके से छूता था, जब भी इसकी शिकायत करती तो सौतेली मां डांटकर चुप करा देती थी। शनिवार को सौतेली मां मायके गई तो पिता ने दुष्कर्म किया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंचकर किशोरी से बात की और उसे थाने ले आई। किशोरी को बाल संरक्षण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।