फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: आवास दिलाने के नाम पर जालसाजी, तीन गिरफ्तार

Mon, 13 Jun 2022 01:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

खुद को गोरखपुर विकास प्राधिकरण का कर्मचारी बताने वाले हरसेवकपुर निवासी चंद्रशेखर भारती, सोनू गुप्ता और अरुण ने आवास दिलाने के नाम पर 2.70 लाख रुपये ले लिए। झांसा देने के लिए कूटरचित दस्तावेज दे दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में मानबेला में प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम 2.70 लाख रुपये की जालसाजी करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने खुद को जीडीए का कर्मचारी बताकर झांसा दिया था। कूटरचित रसीद भी पीड़ित को दी थी। मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में शिकायत के बाद गोरखनाथ पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन


गोरखनाथ क्षेत्र के रहने वाले रविंद्र भारती, सलेहा खातून, जैबुन निशा, पूनम, धुप लाल, अजोरी और किरन ने मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में दिए प्रार्थनापत्र में लिखा था कि मानबेला में बने प्रधानमंत्री आवास के लिए उन्होंने आवेदन किया था।

खुद को गोरखपुर विकास प्राधिकरण का कर्मचारी बताने वाले हरसेवकपुर निवासी चंद्रशेखर भारती, सोनू गुप्ता और अरुण ने आवास दिलाने के नाम पर 2.70 लाख रुपये ले लिए। झांसा देने के लिए कूटरचित दस्तावेज दे दिया।
विज्ञापन


आवास न मिलने पर उन्होंने रुपये वापस मांगना शुरू किया तो आनाकानी की जाने लगी। अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है। गोरखनाथ पुलिस ने केस दर्ज कर रविवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें