फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीज की सरगी ने महिलाओं के लिए खोली आर्थिक समृद्धि की राह

Mon, 14 Sep 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। तीज महिलाओं के लिए आस्था और अखंड सौभाग्य का पर्व है। यह पर्व अब कई महिलाओं के लिए रोजगार का अवसर लेकर आया। त्योहार को खास बनाने के लिए सरगी की थालियों की खूब मांग रही। इसी मांग ने महिलाओं के घरेलू हुनर को कारोबार का रूप दे दिया। शहर के आर्यनगर की रहने वाली रिया अग्रवाल भी सरगी की आकर्षक थालियां तैयार कराने के काम से जुड़ी हैं। उनके यहां इस बार तीज के लिए सरगी के ऑर्डर लगातार मिले हैं।
विज्ञापन

रिया बताती हैं कि शुरुआत में घर-परिवार और परिचितों के लिए ही सरगी की थालियां तैयार की जाती थीं। धीरे-धीरे लोगों को सजावट, पैकिंग और थाली में शामिल की जाने वाली सामग्री पसंद आने लगी तो बाहर से भी ऑर्डर मिलने लगे। अब तीज के मौके पर अलग-अलग डिजाइन और बजट के हिसाब से सरगी की थालियां तैयार की जाती हैं। सरगी की थालियों को आकर्षक बनाने के लिए पारंपरिक सामग्री के साथ सजावटी सामान का भी इस्तेमाल किया जाता है।
थाली में फल, मिठाई, मेवा, चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी समेत तीज से जुड़ी अन्य सामग्री को सुंदर तरीके से सजाया जाता है। साथ ही उसमें फोटो भी लगाई जाती है। कई ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार थाली तैयार कराने के लिए पहले से ऑर्डर देते हैं। इस काम में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ रही है। थालियों की सजावट, पैकिंग, रिबन लगाने, सामग्री को व्यवस्थित करने और डिजाइन तैयार करने जैसे काम महिलाओं द्वारा किए जाते हैं। इससे घर की जिम्मेदारियों के साथ महिलाएं अपनी कला और रचनात्मकता को रोजगार से जोड़ पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें