गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्र दीक्षा भवन बनाया गया है। विश्वविद्यालय ने परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा को लेकर जरूरी निर्देश जारी किए हैं। परीक्षार्थियों को मुख्य द्वार के पास बने साइकिल स्टैंड में वाहन पार्क करने के बाद ही परीक्षा केंद्र तक जाने को कहा गया है। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी समेत किसी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान और बैग ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। दूर-दराज से आने वाले परीक्षार्थी नियंता कार्यालय के प्रापर्टी काउंटर पर अपना मोबाइल, बैग जमा कर सकेंगे। सामान जमा करने के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति होगी।