फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर उड़ाने की धमकी देने वाले की तलाश में टीम रवाना, ट्वीट से मचा है हड़कंप

Tue, 08 Feb 2022 04:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

ट्वीट कर मुख्यमंत्री और गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी, कैंट थाने में केस दर्ज है, वहीं एक टीम तलाश में गैर जनपद रवाना हो गई है।

 
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोपी की तलाश सोमवार रात में पुलिस टीम रवाना हो गई। लेडी डॉन नाम से बने ट्विटर एकाउंट के जरिए दिए गए धमकी की जांच केस दर्ज कर कैंट पुलिस कर रही है। खबर है कि पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे है और तलाश में गैर जनपद टीम रवाना हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चार फरवरी को एक के बाद एक तीन ट्वीट किए गए थे। पहले ट्वीट में लिखा गया कि विधानसभा, लखनऊ रेलवे स्टेशन और बस अड्डा पर बम लगा दिया गया है। योगी आदित्यानाथ की भी हत्या हो जाएगी। एक घंटा बाद भीम सेना की अध्यक्ष सीमा सिंह योगी आदित्यनाथ को मानव बम बनकर मारेगी। राशिद ने बम लगा दिया है।

इसके बाद ही पुलिस हरकत में आ गई। इसी बीच ट्वीट किया गया और लिखा गया कि गोरखनाथ मठ में आठ जगह सुलेमान भाई ने बम लगा दिया है। इससे योगी आदित्यनाथ के चीथड़े उड़ जाएंगे। एक बार फिर सीमा सिंह के नाम का इस्तेमाल किया गया। एक घंटे बाद फिर एक ट्वीट हुआ और मेरठ में दस जगह बम ब्लास्ट की बात लिखी गई।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी के आदेश पर कैंट थाने में केस दर्ज कर लिया गया। कैंट पुलिस को साइबर टीम की मदद से अहम सुराग लगा है और तलाश में गैर जनपद टीम रवाना हो गई।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें