फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टीईटी लागू करने के विरोध में शिक्षकों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 2010 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) लागू करने और शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक कार्य कराए जाने के खिलाफ किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण दूबे ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार पिछले दरवाजे से शिक्षकों पर कानून थोपना चाहती है, और रिटायरमेंट के कगार पर पहुंचे शिक्षकों का मानसिक उत्पीड़न कर रही है। मंडल मंत्री नृपेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी अध्यापक का अहित नहीं होने दिया जाएगा और 20 वर्ष बाद सेवा शर्तों में बदलाव नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुनील दुबे जिलाध्यक्ष अटेवा, आकांक्षा सिंह, राघव पांडेय, दीपक पांडेय, रंजीत सिंह अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें