विद्यालयों के चयन के लिए एनसीटीई की ओर से नेशनल एचीवमेंट सर्वे कराया गया। इसी के आधार पर विद्यालयों का चयन किया गया है। एनसीटीई का मानना है कि पहल से शैक्षिक परिणामों में सुुधार होगा। साथ ही साथ शिक्षकों को व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।
केंद्रीय विद्यालय नंबर एक के प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव ने कहा कि एनपीएसटी योजना के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स को देश के 25 केंद्रीय विद्यालयों के साथ शामिल किया गया है। इसके अंतर्गत विद्यालय के शिक्षक एनपीएसटी की ओर से दिए जाने वाले निर्देशों को मार्गदर्शक के रूप अमली जामा पहनाएंगे।