फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का भी होगा बायोमेट्रिक सत्यापन, इस वजह से उठाया गया कदम

Wed, 08 Jul 2020 07:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
biometric - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कार्यरत फर्जी शिक्षिका अनामिका शुक्ला प्रकरण के सामने आने के बाद से जिले में कार्यरत अनुदेशकों और शिक्षामित्रों के बायोमेट्रिक सत्यापन की कार्रवाई शुरू हो गई है।  हर ब्लॉक पर खंड शिक्षा अधिकारी की अगुवाई शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का सत्यापन शुरू हो गया है।

विज्ञापन


जल्द ही सत्यापन कार्य पूरा कर इसकी पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसे लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। जिले में 3300 शिक्षामित्र तो 565 अनुदेशकों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में एक ही नाम से 9 जिलों में कार्यरत अनामिका शुक्ला का मामला सामने आने के बाद से शासन ने कस्तूरबा विद्यालयों के साथ परिषदीय विद्यालयों में कार्य करने वाले शिक्षकों के दस्तावेजों के सत्यापन का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है बायोमेट्रिक सत्यापन

परिषदीय शिक्षकों का सत्यापन कार्य मानव संपदा पोर्टल से ही पूरा हो रहा है। इसलिए उन्हें शत प्रतिशत डाटा अपलोड करने का अल्टीमेटम दिया जा रहा है। वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षिकाओं का बायोमेट्रिक सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने अनुदेशकों और शिक्षामित्रों का बायोमेट्रिक सत्यापन कराने का निर्णय लिया है।

इस प्रक्रिया के तहत अनुदेशकों और शिक्षामित्रों से नियुक्ति से जुड़े समस्त दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही साथ आधार कार्ड के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जा रहा है।  यदि किसी का बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा मैच नहीं होता है तो वो संदेह के घेरे में रहेगा।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की शिक्षिकाओं के बायोमेट्रिक सत्यापन का कार्य पूरा होने के बाद से अनुदेशकों और शिक्षकों का सत्यापन कार्य ब्लॉक स्तर पर शुरू करा दिया गया है। सत्यापन में शैक्षिक और मूल निवास प्रमाण पत्र देखे जा रहे हैं। ताकि आगे अनामिका शुक्ला जैसा मामला सामने न आ सके। -बीएन सिंह, बीएसए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें