फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्कूल से लौट रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
बड़हलगंज के राम जानकी मार्ग पर सड़क हादसे में जान गंवाने वाली ​शि​​िक्षका नंदनी की फाइल फोटो। स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित सूर्तिहवा चौराहे के पास बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में नीबी सेनी निवासी नंदनी (23) की मौत हो गई। वह परसिया स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। जो पार्ट टाइम पढ़ाने जाती थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

पिता श्याम नारायण दुबे ने बताया कि उनकी बेटी नंदनी परसिया स्थित लघु एंग्लो विद्यालय में शिक्षिका थीं। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद स्कूल से पैदल वापस आते समय वह सूर्तिहवा चौराहे के पास पहुंची ही थीं कि गोला की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नंदनी सड़क पर गिर गईं और उसी दौरान बड़हलगंज की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गईं। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। नंदनी चार बहनों में तीसरे नंबर पर थीं। थानाप्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है। बाइक सवार की युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें