फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एसटीएफ के रडार पर कुशीनगर का कुख्यात पशु तस्कर जवाहिर यादव, लेगी रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र दीपक की हत्या में महत्वपूर्ण कड़ी, रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के महुआचाफी कांड की जांच में एसटीएफ को बड़ा सुराग मिला है। कुशीनगर का कुख्यात पशु तस्कर जवाहिर यादव अब इस हत्याकांड की मुख्य कड़ियों में शामिल माना जा रहा है। एसटीएफ ने उसके खिलाफ मामले में अतिरिक्त धाराएं जोड़ते हुए कोर्ट से रिमांड की मांग की है, ताकि उससे पूछताछ कर हत्याकांड से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
दो नवंबर की भोर में कुसम्ही जंगल के पास एम्स व शाहपुर पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल जवाहिर को पकड़ा गया था। उसके साथ पशु तस्करी में शामिल साथी रामू यादव को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों फिलहाल गोरखपुर जिला जेल में निरुद्ध हैं। मुठभेड़ के बाद जब उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की गई तो महुआचाफी कांड के तार भी उससे जुड़े पाए गए। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जवाहिर पर हत्या की कोशिश, पशु तस्करी, बलवा और अन्य अवैध कारोबार सहित 28 संगीन केस दर्ज हैं। वह कुशीनगर के जटहा बाजार, नोनिया पट्टी गांव का निवासी है, जबकि उसका साथी रामू बिहार के पश्चिमी चंपारण के दवनहा गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ जांच में सामने आया कि 15 सितंबर को पिपराइच के महुआचाफी गांव में नीट की तैयारी कर रहे छात्र दीपक गुप्ता के अपहरण और हत्या मामले में गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के दौरान जवाहिर का नाम सामने आया। मोबाइल कॉल डिटेल और गिरोह के सदस्यों की बातचीत की जांच में यह तथ्य मिला कि घटना से पहले और बाद में कई महत्वपूर्ण कॉलों में जवाहिर एक अहम कड़ी के रूप में सक्रिय था। एसटीएफ निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि रिमांड पर पूछताछ होने पर महुआचाफी कांड से जुड़े कई छिपे चेहरे और पूरा नेटवर्क उजागर हो सकता है। जल्द ही आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें