फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगा शिक्षक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया के अधिकारियों और बाबुओं पर नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपये ऐंठने का लगाया आरोप
विज्ञापन

चार पन्ने का सुसाइड नोट लिखकर जेब में रखा, सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर बताई आपबीती
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, सुसाइड नोट और वीडियो क्लिप को कब्जे में लेकर कर रही जांच
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शिक्षा विभाग के अफसरों और बाबू की प्रताड़ना से तंग आकर गुलरिहा इलाके के शिवपुर सहबाजगंज नहर रोड निवासी शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह (37) ने शुक्रवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। कुशीनगर जिले के हरैया बुजुर्ग के मूल निवासी शिक्षक मोहन सिंह ने जान देने से पहले चार पेज का सुसाइड नोट लिखा और एक वीडियो भी बनाया। इसमें देवरिया के शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर नौकरी के लिए 16 लाख रुपये ऐंठने और लगातार प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट और वीडियो क्लिप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कृष्ण मोहन सिंह अपनी पत्नी गुड़िया और दो बच्चों आठ वर्षीय बेटी आस्था और छह वर्षीय बेटा आदित्य के साथ अपने बड़े भाई अवधेश सिंह के यहां गुलरिहा में रह रहे थे। वह तीन भाइयों में मझले थे। उनके बड़े भाई विदेश में रहते हैं जबकि छोटा भाई गांव में घर रहता है। कृष्ण मोहन ने फंदा लगाने पहले चार पेज का सुसाइड नोट लिखा और वीडियो बनाया। इसमें उन्होंने देवरिया शिक्षा विभाग के अधिकारियों और बाबुओं पर नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपये ऐंठने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि कृष्ण मोहन करीब दो साल से नौकरी भी नहीं कर रहे थे। नौकरी के लिए पत्नी के गहने गिरवी रखकर और बैंक से कर्ज लेकर करीब 16 लाख रुपये विभाग के अधिकारियों को दे दिए थे। आरोप लगाया कि शुक्रवार को उन्हें कार्यालय बुलाया गया, जहां उन्हें अपमानित किया गया। साथ ही और रुपये देने के लिए दबाव डाला गया। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे कृष्ण मोहन का शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

परिजनों पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें फंदे से उतारकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पत्नी गुड़िया ने कहा कि उनके पति को अफसरों ने जान से मार दिया। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
सुसाइड नोट और वीडियो कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर संबंधित अधिकारियों और बाबुओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें