फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुजी दोस्त की पत्नी लेकर हुए थे फरार, शिकायत के बाद पहुंचे हिरासत में

Wed, 25 Nov 2020 06:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
Teacher - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मंगलवार को अजीबों गरीब मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक अपने ही दोस्त की बीवी को लेकर फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने बुधवार को आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र की युवती की शादी नौ वर्ष पहले खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। विवाहिता का एक आठ साल का बेटा और चार साल की बेटी है। पति मजदूरी करता है।

गांव का ही उसका दोस्त क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक है। पति के दोस्त के साथ विवाहिता का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चलता है। मंगलवार सुबह दोनों कहीं चले गए।
विज्ञापन


मामला थाने तक पहुंच गया। पति ने नकदी, जेवर लेकर जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने शिक्षक को बुधवार को हिरासत में ले लिया।

एसओ जितेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षक को हिरासत में लेकर विवाहिता के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही विवाहिता मिल जाएगी। विवाहिता का बयान लेने के बाद ही शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें