पहले तो लोगों को लगा कि उसके शरीर के भूत की आवाज उसकी जुबां से आ रही है, लेकिन जब बच्ची ज्यादा शोर मचाने लगी तो परिजनों को संदेह हो गया। परिजन अंदर गए तो बच्ची ने रोते हुए आपबीती बताई। अब पुलिस की जांच व पीड़िता के बयान में सामने आया है कि उसने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर जेल भिजवा दिया।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता के बयान और जांच के आधार पर आरोपी तांत्रिक पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।