फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चौरीचौरा में ओवरब्रिज पर खराब हुआ टैंकर, आधे घंटे लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर। गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर चौरीचौरा क्षेत्र के निबिहवा रेलवे ओवरब्रिज पर बुधवार देर शाम टैंकर खराब होने से करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति रही। टैंकर के बीच सड़क पर खड़े हो जाने से मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय के लिए आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, टैंकर गोरखपुर से देवरिया की ओर जा रहा था। निबिहवा रेलवे ओवरब्रिज पर चढ़ते समय अचानक उसमें खराबी आ गई और वह सड़क पर ही खड़ा हो गया। व्यस्त मार्ग होने के कारण देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना मिलने पर चौरीचौरा के प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैलहों (क्रेन) की मदद से टैंकर को ओवरब्रिज से नीचे उतरवाकर किनारे कराया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान करीब आधे घंटे तक गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें