फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त फर्जी शिक्षकों पर कसा शिकंजा: आठ और फर्जी शिक्षकों के खिलाफ दी तहरीर

Sun, 07 Mar 2021 10:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • कूटरचित दस्तावेजों के सहारे परिषदीय विद्यालयों में दशकों तक कर रहे थे नौकरी
  • गोला के दो, पिपरौली के तीन, भटहट, ब्रह्मपुर और पिपराइच के एक-एक शिक्षकों के खिलाफ बीईओ ने की शिकायत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में कूटरचित दस्तावेजों के सहारे परिषदीय विद्यालयों में दशकों तक नौकरी करने वाले बर्खास्त फर्जी शिक्षकों पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिकंजा कसा जा रहा है। आठ और फर्जी शिक्षकों के खिलाफ अलग-अलग विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारियों ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


अब तक कुल 68 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। केवल इन आठ फर्जी शिक्षकों पर ही मुकदमा दर्ज कराना शेष रह गया था।

खंड शिक्षाधिकारियों ने गोला के दो, पिपरौली के तीन तथा भटहट, ब्रह्मपुर व पिपराइच के एक-एक फर्जी शिक्षकों के विरुद्ध तहरीर दी है। इनमें से चार के विरुद्ध ऑनलाइन तथा शेष के विरुद्ध थाने में संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों द्वारा तहरीर दी गई है।

बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि जिले में बर्खास्त अन्य शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा चुकी है। जिन शेष आठ शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई लंबित थी उनके विरुद्ध भी संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों द्वारा तहरीर दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें