टेबल टेनिस प्रतियोगिता के विजई प्रतिभागी।
गोरखपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन और प्लेयर्स अकादमी की ओर आयोजित हुई प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन और प्लेयर्स अकादमी की ओर से दो दिवसीय ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 से अधिक मैच खेले गए जिसमें विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक में वार्तिक दत्त और बालिका में सौम्या शुक्ला, अंडर-11 बालिका डबल्स में वीरिका व अव्यया, अंडर-17 बालक वर्ग में वार्तिक दत्त, अंडर-15 बालक वर्ग में तेजस मौर्य व बालिका वर्ग में सौम्या शुक्ला, अंडर-13 बालक वर्ग में अनय सिंह, होप अंडर-11 बालक में अनय सिंह व बालिका वर्ग में वीरिका पांडेय और अंडर-9 में वत्सल विजेता बने।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ गोरखपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव विनीत चौरसिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के महत्व के बारे में बताया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर गोरखपुर विश्वविद्यालय के डॉ. विजय चहल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर आयोजक सलिल दत्त त्रिपाठी, वीरेंद्र, अभिषेक चौरसिया, अमित यादव, कन्हैया कुमार आदि मौजूद रहे।